देखना ना भूले मोनालिसा का धमाकेदार सॉन्ग….. आज रात 8:30 बजे केवल स्टार भारत पर

0
91
Monalisa Performing at a special wedding event in Nimki Mukhiya
मोनालिसा का धमाकेदार सॉन्ग
Monalisa Performing at a special wedding event in Nimki Mukhiya
मोनालिसा का धमाकेदार सॉन्ग

बिग बॉस’ सीजन 10 फेम भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मोनालिसा इन दिनों टीवी शो पर ध्‍यान दे रही हैं और खबरें आ रही हैं कि आज ही वह टीवी पर भी नजर आने वाली हैं। जी हां, दोस्तों मोनालिसा आज रात 8:30 बजे स्टार भारत पर आने वाले शो ‘निमकी मुखिया’ में डांस करते हुए नजर आने वाली है।

अभी पढ़े: पवन सिंह का रियल स्टंट व जोशीला संवाद, ‘वांटेड’ को बनाएगा एक बड़ी एक्शन पैक्ड फिल्म

टी.वी चैनल स्टार भारत के धारावाहिक ‘निमकी मुखिया’ में एक शादी समारोह के दौरान वह थिरकेंगी। वह निमकी (भूमिका गुरूंग) और बब्बू सिंह (अभिषेक शर्मा) की सगाई समारोह में गीत ‘आ रे प्रीतम प्यारे’ पर ठुमके लगाते हुए नजर आएंगी। यह गाना बॉलीवुड फिल्म राउडी राठौड़ हैं जो बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही हैं।

अभी पढ़े: ‘नागराज’ में खलनायक की भूमिका में सुशील सिंह….. यश कुमार ने किया नया खुलासा

‘निमकी मुखिया’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार भारत रात 8:30 बजे पर होता है। मोनालिसा बताया की वे इस धारावाहिक में केवल एक गीत के लिए शामिल हुई हैं। उन्हें वहा का सेटअप काफी अच्छा लगा और खासतौर पर उन्हें डांस की पोशाक बहुत पसंद आई। मोनालिसा दर्शको से उम्मीद रखती हैं की उन्हें यह डांस नंबर पसंद आयेगा।


मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी इंडस्ट्री से की हैं और यह हिन्दी शो बिंग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। जहा से उन्हें काफी पॉपुलरिटी मिली हैं। उन्होने भोजपुरी कि कई हिट फिल्मो मे काम करके दर्शको के बीच अपनी छाप छोड़ दी हैं और सिनेमाप्रेमी उनकी अदाओं का जलवा देखने के लिए हमेशा बेकरार रहते हैं।