‘नागराज’ में खलनायक की भूमिका में सुशील सिंह….. यश कुमार ने किया नया खुलासा

0
90
Naagraj new look of sushil singh
‘नागराज’ में खलनायक की भूमिका में सुशील सिंह
Naagraj new look of sushil singh
‘नागराज’ में खलनायक की भूमिका में सुशील सिंह

दोस्तों बहुप्रतीक्षित फ़िल्म नागराज के एक से बढ़कर एक पात्र उभरकर हमारे सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों अभिनेता यश कुमार ने अपनी तथा फिल्म की लीड रोल एक्ट्रेस हॉट केक अंजना सिंह की तस्वीर शेयर कर फैंस को बड़ी जानकारी दी थी। अब उन्होंने फिल्म के खतरनाक पात्र सुशील सिंह जी की तस्वीर फैंस के साथ रूबरू कराइ हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया की आगे भी वह एक से बढ़कर एक खलपात्रों से सभी को अवगत कराने वाले हैं।

यह भी पढ़े: टाइगर के जन्मदिन पर…. बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट मोनालिसा ने इस तरह दी बधाई

फ़िल्म नागराज में एक खतरनाक खलपात्र की भूमिका में सुशील सिंह नजर आने वाले है । फ़िल्म के इस पोस्टर में उनका लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। तन्वी मल्टीमीडिया के बैनर तले बनी फिल्म नागराज में सुशील सिंह इसी काल्पनिक भूमिका में हैं।

यह भी पढ़े: कल्लू के साथ सेल्फ़ी लेती तनु श्री…… आवारा बालम के सेट से आई नई तस्वीर

इस फिल्म के एक्टर यश ने अपने फेसबुक वाल पर फोटो शेयर करते हुए लिखा हैं “दोस्तों मिलिए फ़िल्म नागराज के खलपात्र सुशील सिंह जी से। आगे भी अवगत कराऊँगा आप सभी को एक से बढ़कर एक खलपात्रों से। कैसा लगा सुशील जी का ये रूप। अपनी प्रतिक्रिया ज़रूर दें। आपका – यश कुमार”

हाल ही में इस फ़िल्म की डबिंग भी पूरी हुई है। इस फ़िल्म का निर्माण भव्य कैनवास पर किया गया है जिसमे स्पेशल इफ़ेक्ट भी काफी होगा। वही फिल्म में सुशील सिंह का यह किरदार काफी अलग है।नागराज में उनके अपोजिट यश कुमार हैं जबकि फ़िल्म के निर्देशक दिनेश यादव हैं।