जानिए मोनालिसा की पहली करवाचौथ पूजा के बारे में

0
62
Monalisa karwachouth Special

Monalisa karwachouth Special

रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 की कंटेस्‍टेंट मोनालिसा ने विक्रांत से शादी के बाद अपनी पहली करवाचौथ पूजा कैसे मनाई? आज हम आपको इस बारे में मोनालिसा से जुडी एक बड़ी खबर बताने जा रहे हैं, जिसमे खुद मोनालिसा ने अपनी पहली करवाचौथ पूजा के बारे में बताया की वो अपने पति विक्रांत को शुक्रीया अदा करती हैं की वो उनके जीवन में आये और उनकी जिंदगी में खुशियों की बहार लाये। साथ ही मोनालिसा भगवान् से दुआ करती हैं की उनका और विक्रांत का साथ हमेशा ऐसा ही बना रहे। विक्रांत हमेशा से ही उनके लिए सबसे बेहतर थे। मोनालिसा ने उनको अपना चाँद, सितारा, सूरज सभी कुछ बताया।

मोनालिसा भोजपुरी की प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस हैं और बिग बॉस के सीजन 10 में अपने डांस के लिए काफी फेमस हुई थीं। शो में मोनालिसा और मन्‍नु की जोड़ी काफी सुर्खियां बटोर रही थी लेकिन जैसे ही मोनालिसा के बॉयफ्रेंड विक्रांत की एंट्री हुई, तो सब की नजर इस जोड़ी की तरफ हो गईं। मोनालिसा और विक्रांत की शादी ‘बिग बॉस’ के सेट पर ही कराई गई थी जिसमें भोजपुरी स्‍टार निरहुआ और रवि किशन भी शामिल हुए थे।


शादी बाद मोनालिसा और विक्रांत हनीमून के लिए मलेशिया, सिंगापुर गए थे और वहां इन दोनों ने अपने बेहतरीन पलों को काफी इंजॉय किया। इससे पहले ये जोड़ी मिनी हनीमून के लिए गोवा भी गई थीं। रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीजन 10 से एक्‍ट्रेस मोनालिसा ने सबसे ज्‍यादा चर्चा बटोरी थी। ये जोड़ी ‘बिग बॉस’ के बाद ‘नच बलिए’ में भी नजर आ चुकी है।