मनोज तिवारी को मिला “इक्रेडेबल इंडिया स्टार ऑफ़ मिलेनियम अवॉर्ड”

0
55
Manoj Tiwari Win Award

Manoj Tiwari Win Award

विदेशी धरती पर आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड (आईबीफा) समारोह में मनोज तिवारी को इक्रेडेबल इंडिया स्टार आफ मिलेनियम अवॉर्ड से नवाजा गया |

याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा और ढिशुम टीवी द्वारा रविवार को भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) का आयोजन लंदन के इंडिगो 2 में हुआ। इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह समारोह आयोजित किया जा चुका है |

मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्रा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) 2018 मलेशिया में आयोजित करने की घोषणा की गयी।