Indian Idol 10 के लोकरंग में रंगें मनोज तिवारी

0
75
Manoj Tiwari in the Colour of Indian Idol 10

Manoj Tiwari in the Colour of Indian Idol 10
इंडियन आइडल 10 में हर हफ्ते कोई न कोई गेस्ट जज की कुर्सी पर बैठा नजर आता है। शो में हर वीक कोई नई थीम पर कंटेस्टेंट गाने गाते नजर आते हैं। वही भोजपुरी संगीत को दुनिया मे पहचान दिलाने वाले भाजपा सांसद व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने छोटे पर्दे के बड़े शो इंडियन आइडल में लोक संगीत का रंग बिखेरा हैं।

अभी पढ़े: रितेश पांडे ने स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के लिए गाया भावुक गीत

बीते दिनों 8 बजे सोनी टी वी पर प्रसारित हुआ इंडियन आइडल का पूरा एपिसोड फोक संगीत के नाम था। जिसमे मनोज तिवारी को ना सिर्फ उनके अंदाज में गाते हुए बल्कि प्रतिभागियों को उनके गायक पर शाबाशी देते हुए भी दिखाया गया है।

अभी पढ़े: खेसारीलाल यादव की फिल्‍म ‘बलम जी लव यू’ का फर्स्‍ट लुक आउट

इस बार शो की थीम है ‘भारत के रंग’। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ये थीम रखी गई। जिसमे टॉप 13 के सभी कंटेस्टेंट अलग-अलग स्टेट के लोक गीत गाते नजर आये। इस दौरान जज नेहा कक्कड़, अनु मलिक, विशाल डडलानी, होस्ट मनीष पॉल और गेस्ट मनोज तिवारी भी ट्रेडिशनल अंदाज में नजर आए।

शो के दौरान मनीष पॉल पारंपरिक गमछे (पारंपरिक पतला, मोटे सूती तौलिया) से भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी का स्वागत किया। जिसके बाद मनोज तिवारी इस सम्मान से खुश हुए और उन्होंने बताया कि वह मिट्टी का सच्चा बेटा है और हमेशा उसकी जड़ों से जुड़ा हुआ है। मनोज तिवारी ने भोजपुरी संगीत को दुनिया के कोने कोने तक पहुचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है ।