Thursday, September 21, 2023
HomeGossipपवन सिंह का देवी गीत ‘माई के चुनरी चढ़वनी’

पवन सिंह का देवी गीत ‘माई के चुनरी चढ़वनी’

Pawan singh Devi Geet Coming Soon

भोजपुरी फ़िल्मो व एल्बम गीतो के लोकप्रिय ऑफिसियल यूट्यूब चैनल ‘वेव म्यूज़िक’ पर जल्द ही रिलीज़ होगा पवन सिंह का नया देवी गीत। जी हां, हम पवन सिंह के जिस एल्बम गीत की बात कर रहे है उसका नाम है, माई के चुनरी चढ़वनी। ये एल्बम गीत पवन सिंह द्वारा शक्ति की देवी दुर्गा की आराधना में गाया गया हैं। वही दर्शकों को इस एल्बम के रिलीज होने का खासा इंतजार है। इससे पहले खेसारी इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित गीत ‘बोलेरो लेके चली मईहर’ को यू-टयूब के खेसारी म्‍यूजिक वर्ल्‍ड चैनल पर रिलीज किया जा चूका हैं।

पवन सिंह का देवी गीत शक्ति स्‍वरूपा मां दुर्गा की स्‍तुति में उनकी पहली पेशकश है। जिससे भक्तों का मनोरंजन भी हो सके। बता दे की भोजपुरी गीतों के दर्शक ही नही बल्कि भजन संग्रह श्रोता भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की गायिकी के बहुत बड़े फैन है। अपने इस नये गाने ‘माई के चुनरी चढ़वनी’ से पवन सिंह को काफी उम्‍मीदें हैं। खैर अब देखने वाली बात तो ये होगी की पवन सिंह का ये गाना दर्शको को पसंद आता हैं। साथ ही कितना धमाल मचाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -