रिलीज होते ही हिट हुआ खेसारी का गाना, अबतक लाखो लोगों ने देखा

0
54

Khesari's song hit as soon as it was released, millions of people watched so far
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की अपकमिंग फिल्म दबंग सरकार का एक गाना जवानी तोहर झल झल झलके रिलीज होते ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा हैं और लगातार इस गाने को सर्च किया जा रहा हैं। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 566 949 बार देखा जा चुका है और लगातार यूट्यूब पर ये आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं।

अभी पढ़े: निरहुआ का सपना हुआ पूरा, आम्रपाली ने दिया साथ

जवानी तोहर झल झल झलके का केवल ऑडियो वर्जन ही रिलीज किया गया हैं। इस गाने को खेसारीलाल यादव और प्रियंका सिंह ने गाया है। गाने में संगीत निर्देशन धनंजय मिश्रा का हैं जबकि गीत के बोल मनोज पांडेय ने लिखे हैं। गाने के वीडियो वर्जन में खेसारी लाल यादव और आंकाक्षा अवस्थी की केमेस्ट्री देखने को मिलेगी

अभी पढ़े: दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2’ की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन होगी सिनेमाघरों में

फिल्म का यह गाना जानी मानी म्यूजिक कंपनी यशी फिल्म्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से रिलीज किया है।गाने को लोगो की ओर से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला रहा हैं और लगातार यूट्यूब पर इसका आंकड़ा बढ़ता चला जा रहा हैं। खेसारीलाल एक अभिनेता और गायक के तौर पर लगातार निखर रहे हैं। यही वजह है कि वे दर्शकों के चहेते बने हुए हैं।

खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग सरकार लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के गाने और टीजर दर्शको के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। बितो दिनों फिल्म का एक गाना नवरतन तेल लगावला से रिलीज हुआ था जिसे महज एक ही दिन में 25 लाख से अधिक लोगो ने देखा है जो खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री काजल राघवानी पर फिल्माया गया हैं।