खेसारी लाल यादव करेंगे दो एक्ट्रेस के साथ रोमांस

0
57
Khesari With Two Actress00

Khesari With Two Actress00

सच्ची घटना पर आधारित फिल्म ‘जिला चंपारण’ में एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव दो एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। प्रकृति फिल्म्स के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण की शूटिंग कोलकता में शुरू की गयी। सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इस फिल्म में एक नए अंदाज में दर्शको के बीच उनका मनोरंजन करेंगे। फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव के साथ एक्ट्रेस मोहिनी घोष और मणि भट्टाचार्या हैं। इस फिल्म से मणि भट्टाचार्या अपना डेब्यू कर रही है। इसी बीच ये खबर सामने आई हैं की इस फिल्म में अभिनेता खेसारीलाल यादव इन दोनो अभिनेत्रियों के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। जानकारी के अनुसार भोजपुरी फिल्म जिला चंपारण जल्द रिलीज होने वाली है।

फ़िल्म की कहानी काफी आकर्षित

Khesari With Two Actress

इस फ़िल्म की कहानी काफी अलग और काफी आकर्षित करने वाली है जिसमे देश के आज़ाद होने के बाद की कहानी है, जिसे फ़िल्म के माध्यम से खेसारी लाल अपने दर्शको के बीच लेकर आ रहे है। फिल्म के निर्माता सुरेंद्र प्रसाद और निर्देशक लाल बाबू पंडित हैं। फिल्म में खेसारी ने कई एक्शन सीन किया है। फिल्म में ख़ेसारी लाल यादव के साथ अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, आनंद मोहन, संजय महानंद, किरण यादव भी मुख्य भूमिका में है।