Saturday, March 23, 2024
HomeGossipशाहरुख़ खान से भिड़ेंगे खेसारी लाल यादव

शाहरुख़ खान से भिड़ेंगे खेसारी लाल यादव

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव इन दिनों फिर सुर्खियों में है और इसका कारण हैं, हम हैं हिन्दुस्तानी फिल्म के रिलीज़ की तैयारी | हम आपको बता दे की 4 अगस्त को खेसारी लाल यादव की फिल्म हम हैं हिंदुस्तानी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं, और वही शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ भी उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी |

खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर कहीं जगहों पर जा रहे हैं | और दूसरी तरफ शाहरुख़ खान भी अपनी फिल्म का प्रमोशन बड़े जोरो शोरो से कर रहे हैं | आपको बता दे इन दोनों की फिल्मो के रिलीज पर सिनेमाघरों में धमाल मच जाता हैं |

फिल्म जब हैरी मेट सेजल में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा मुख्य किरदार में नज़र आएंगे | वही हम हैं हिन्दुस्तानी फिल्म में खेसारी लाल के अलावा काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, त्रिशा खान और संभावना सेठ जैसे कलाकार हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर धीरेन्द्र चौबे, जबकि डायरेक्टर देव पांडे हैं। फिल्म में संभावना सेठ का एक आइटम नंबर भी है।

तो देखते हैं ख़ेसारी लाल यादव और शाहरुख़ खान की फिल्म में से ज्यादा धमाल कोनसी फिल्म करती हैं, ये तो फिल्मे रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -