‘उ भूला गईली’ ख़ेसारी लाल का नया लोकगीत हुआ रिलीज

0
77
Khesari Lal Yadav New Lokgeet

भोजपुरी सिनेजगत के सबसे पॉपुलर गायक, अभिनेता खेसारी लाल यादव आदि शक्ति फिल्म्स प्रा .ली के बैनर तले निर्मित लोकगीत ‘उ भूला गईली ‘से एक बार फिर अपनी लाजवाब आवाज़ का जादू बिखेर रहे हैं। इस एल्बम में संगीत शंकर सिंह और आदिशक्ति फिल्म्स का दिया गया है और गीत लिखे हैं पवन पांडेय ने। खेसारी लाल यादव के साथ प्रियंका सिंह ने भी लोकगीत में सुर से सुर मिलाया हैं।

आपको बता दें की खेसारी द्वारा प्रस्तुत इस लोकगीत को विकास सिंह बीरप्पन के विशेष सहयोग द्वारा प्रदर्शित किया गया हैं। आदिशक्ति फिल्म्स प्रा.ली कंपनी ने कई सुपरहिट एल्बम से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है और खेसारी लाल के साथ मिलकर इस कंपनी ने कई बार सुपरहिट एल्बम भी दिए हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि खेसारी की आवाज़ का जादू लोगों को कितना पसंद आता है। वैसे खेसारी की आवाज़ का कायल यूं तो सम्पूर्ण भोजपुरी जगत है।

उ भूला गईली