Wednesday, April 24, 2024
HomeGossipमात्र 3 दिनों में खेसारी की फिल्म सुपरहिट

मात्र 3 दिनों में खेसारी की फिल्म सुपरहिट

Khesari Super hit New

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह स्‍टारर भोजपुरी फिल्म ‘दिलवाला’ मात्र तीन दिनों में सुपर हिट हो चुकी है | पिछले 21 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाला’ रिकॉर्ड बनाने लिए तेजी से आगे बढ़ रही है। खेसारी और अक्षरा सिंह की इस फिल्म को भोजपुरिया दर्शकों ने बड़ी संख्या में पसंद किया है |

लंबे समय से इंतज़ार कर रहे दर्शको ने खेसारी और अक्षरा के ऑन स्‍क्रीन केमेस्‍ट्री को काफ़ी बेहतरीन बताया हैं | और इसी के साथ एक बार फिर से सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी ने भोजपुरी बॉक्स ओफिसे पर धमाल मचा दिया है।

खेसारी लाल यादव और अक्षरा की फिल्म ‘दिलवाला’ जिस तरह से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है और कमाई कर रही है उसे देखते हुए अक्षरा खुद भी काफी खुश है। सतीश जैन निर्देशित फिल्म ‘दिलवाला’ रिलीज के बाद दर्शकों ने न सिर्फ फिल्‍म को सराहा, बल्कि खेसारी और अक्षरा के रोमांस को भी लोगों ने पसंद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -