खेसारी लाल काजल राघवानी से नहीं, किसी और से प्यार करते हैं। जानिये वह कौन हैं?

0
62
Khesari Lal Yadav Not Love Kajal Raghwaani

Khesari Lal Yadav Not Love Kajal Raghwaani

आपको जानकारी होगी की भोजपुरी फिल्म ’मुकद्दर’ का ट्रेलर मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में लांच किया गया था। इससे पहले दर्शको ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च करते ही खूब पसंद किया था। तो यह बात भी उसी समय की हैं जब खेसारी लाल यादव से बातचीत के दौरान पूछा गया था की क्या खेसारी लाल यादव काजल राघवानी से प्यार करते हैं? तो उस समय खेसारी लाल ने कहा की वह काजल राघवानी से नहीं, किसी और से प्यार करते हैं। तो चलिए जानते हैं की खेसारी लाल असल में किससे प्यार करते हैं।

इंटरव्यूकर्ता की बात पर खेसारी लाल ने जबाब दिया की वह काजल राघवानी से नहीं, बल्कि अपने फैंस और दर्शको से प्यार करते हैं। क्योकि जिस मुकाम पर आज वह मौजूद हैं उसका पूरा श्रेय उनके फैंस और दर्शको को जाता हैं। खेसारी ने कहा की जो अहमीयत उनकी नज़रो में उनकी पब्लिक के लिए हैं वो सभी भगवानो से ऊपर हैं। और खेसारी के फैंस और दर्शक ही उनके लिए सबसे बड़े ईश्वर हैं।

बताते चले एस.के.फिल्म्स इंटरटेनमेंट एवं शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’मुकद्दर’ का फर्स्ट लुक लॉन्च करते ही दर्शको ने खूब पसंद किया था। फिल्म के पोस्टर में खेसारीलाल यादव और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी काफी आकर्षक लग रही है। साथ ही अभिनेता शमीम खान का लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ के कई खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।