कृति – खेसारी लाल यादव का अनमोल रत्न

0
154
Khesari lal yadav lovely daughter Kriti

Khesari lal yadav lovely daughter Kriti

कृति, खेसारी लाल यादव बेटी, जिसे खेसारी सबसे अधिक प्यार करते हैं। खेसारी लाल का मानना हैं की उनकी बेटी उनकी जिंदगी के समान हैं। अपनी बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव ने कृति को अपना अनमोल रत्न भी बताया। आज जिस बुलंदियों पर खेसारी लाल पहुंचे हैं उसका पूरा श्रेय अपनी बेटी को देते हुए खेसारीलाल ने कहा की इसी नन्ही परी के जन्म के बाद मैं फेमस सिंगर व एक्टर बना।

अपने जीवन की शैली में अचानक से बदलाव के कारण खेसारी लाल एक लिट्टी चोखा बेचने वाले से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे के रूप में उभरे। खेसारी लाल ने इतना तक कह दिया कि उनके पुरे परिवार में जितने भी सदस्य हैं उनका सुनहरा भविष्य उनकी बेटी के कर्मो से जुड़ा हैं। खेसारी लाल जब कभी अपने कार्यो के चलते कृति से अलग होते हैं तो उसकी याद में उनकी आँखों से आंसू निक़ल आते हैं।

कृति की तारीफ़ करते हुए खेसारी ने कहा की उनकी बेटी इतनी समझदार हैं की अपने पिता की हर उस बात का ख्याल रखती हैं जिससे उनको कोई परेशानी न हो जैसे- खेसारी के खाने, सोने, आने जाने यहां तक की ख़ेसारी लाल यादव को जब कभी एयरपोर्ट जाना होता हैं तो सुबह पांच बजे उन्हें कृति ही जगाती हैं। आजीवन साथ रहने की आशा के साथ बातचीत के दौरान खेसारीलाल की आँखे भर आई।