भोले बाबा की नगरी (देवघर) रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे खेसारी लाल यादव, देखे वीडियो

0
66
khesari lal yadav live on youtube devghar
भोले बाबा की नगरी (देवघर) रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे खेसारी लाल यादव, देखे वीडियो
khesari lal yadav live on youtube devghar
भोले बाबा की नगरी (देवघर) रुद्राभिषेक के लिए पहुंचे खेसारी लाल यादव, देखे वीडियो

झारखंड में भोले बाबा की नगरी देवघर में जिस तरह सावन शुरू होते ही कांवड़‍ियों का ताता लगा जाता हैं वैसे ही श्रद्धालु देवघर से करीब 108 किलोमीटर दूर बिहार के सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा के बाद बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाते हैं। भोजपुरी के बड़े बड़े स्टार भी यहां आशीर्वाद प्राप्ति के लिए आते रहते हैं। इसी क्रम में आज प्रातः 6:00 बजे भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव भी यहाँ पधारे।

यह भी पढ़े: निर्देशक संतोष मिश्रा को याद कर, इस तरह भावुक हुए ‘निरहुआ’, देखे वीडियो

इस बात की चर्चा सोशल मिडिया के माध्यम से पहले ही हो चुकी थी की खेसारी लाल यादव झारखंड में भोले बाबा की नगरी देवघर में रुद्राभिषेक के लिए आने वाले हैं। इसके लिए अलग अलग सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव वीडियो की खबरें भी फैलाई गई। इतना ही नहीं खुद खेसारी लाल यादव ने भी इस बात का जानकारी अपने फेसबुक अकॉउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की।

यह भी पढ़े: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ बने महाबली, फिल्म की शूटिंग हुई शुरू

फिलहाल रुद्राभिषेक किया जा चूका हैं और इसके लाइव वीडियो फैंस तक पहुंच चुके हैं। खेसारी लाल यादव ने भी फैंस के साथ इन वीडियो को शेयर किया हैं जिसमे उनका वहां जाने के साथ साथ भोले बाबा की नगरी देवघर में दर्शन करने तक का पूरा वीडियो मौजूद हैं। तो अब आप भी देख लीजिये।


बताते चले पूर्वांचल टॉकीज के बैनर तले बनने जा रही खेसारी लाल यादव अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म बादल का मुहूर्त मुम्बई में सम्पन्न हो चूका हैं। इसका पोस्टर भी सामने आ चूका हैं। इस फिल्म के निर्माता विकास कुमार के मुताबिक ‘बादल’ एक विशुद्ध प्रेम कथा आधारित फिल्म होगी, जिसमें खेसारी लाल यादव मुख्य भूमिका में होंगे।