Thursday, September 21, 2023
HomeGossipख़ेसारी लाल ने खिलाया बाढ़ पीड़ित लोगो को खाना

ख़ेसारी लाल ने खिलाया बाढ़ पीड़ित लोगो को खाना

Khesari Food

ख़ेसारी ने खिलाया बिहार के बाढ़ पीड़ित लोगो को खाना | जी हाँ दोस्तो, भोजपुरी फिल्मो के जाने माने अभिनेता ख़ेसारी लाल यादव की दरियादिली आप भी देख सकते हैं, किस तरह बिहार के बाढ़ पीड़ित लोगो को खाना खिलाकर सबसे बड़े पुण्य का काम कर रहे हैं | इस पुण्य के कार्य में उनके साथ निर्देशक श्री रजनीश मिश्रा और श्री अनंजय रघुनाथ जी भी शामिल हैं |

ख़ेसारी ने बिहार के लोगो की इस बुरी दशा को देखते हुए अपनी आने वाली फिल्म की रिलीज़ डेट को आगे भी बढ़ाया | क्योकि उनके मुताबिक इस फिल्म का रिलीज़ होना इस समय मुनासिफ़ नही होगा | खेसारी बाढ़ पीडितो के लिए आर्थिक सहायता भी दे चुकें हैं सिर्फ इतना ही नही खेसारी लगातार 4 दिन से बाढ़ पीडितों के लिए भंडारा करवा रहें हैं क्योकिं इस समय बाढ़ के कारण लोगों को कई मुसीबतो का सामना करना पड़ रहा हैं | और उनके पास रहने और खाने की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हैं |

आप सभी जानते ही होंगे की इस समय भोजपुरी फिल्मो के कई सितारें बाढ़ पीडितों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए आगे आयें हैं | लेकिन ऐसा पहली बार नही हुआ इससे पहले भी कई बार भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से ऐसी बुरी आपदाओं पर आर्थिक सहायता पहुंचाई जा चुकी हैं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -