अक्षरा सिंह ने दर्शको को दिया धन्यवाद

0
53
Akshara Say Thanks

Akshara Say Thanks

आज अक्षरा सिंह का हर फ़ैन जानना चाहता हैं की पवन सिंह के पिता को श्रद्धांजलि देने के बाद आख़िर किस बात को लेकर अक्षरा सिंह इतना भावुक हो गयी और दर्शको को धन्यवाद देने के पीछे उनका क्या कारण रहा?

अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान पवन सिंह के पिता के निधन को बेहद दुख की बात बताया| लेकिन उन्हे ये बात बहुत अच्छी लगी की इस दुख की घड़ी में पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एकजुट होकर पवन सिंह के साथ खड़ी हुई हैं| इस घटना के बारे में अक्षरा सिंह ने बताया जब ये घटना घटी तो वह भी पवन सिंह के साथ शूटिंग में व्यस्त थी|

निधन के अगले दिन ही इंदौर में पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक शो था| शो को लेकर अक्षरा सिंह ने कहा की उस समय पवन सिंह पर जो बीत रही थी, वह काफ़ी हद तक महसूस कर रही थी | लेकिन एक कलाकार को अपने फैंस के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए इसी बात को ध्यान में रखते हुए वो शो करने इंदौर गये थे|

शो के दौरान एक दूसरे को सांत्वना देते हुए उन्होने शो को पूरा किया| इस शो के दौरान अक्षरा सिंह को दर्शको का बहुत प्यार मिला और इसी कारण उन्होंने दर्शको को धन्यवाद दिया|