क्या खेसारी लाल यादव चोरी चुपके लंदन गए थे?

0
79
Khesari Lal Yadav Dance In 2015

Khesari Lal Yadav Dance In 2015

क्या खेसारी लाल यादव चोरी चुपके लंदन गए थे? क्या उन्होंने भोजपुरी फिल्म अवार्ड शो 2017, जो की लंदन में आयोजित किया गया था उसमे हिस्सा लिया था? दोस्तों सोशल मिडिया पर वायरल इस फोटो को देखकर ऐसे कई सवाल आपके मन में आ रहे होंगे। लेकिन इस फोटो की सच्चाई हम आपको बताते हैं।

दरअसल ये फोटो लंदन में आयोजित भोजपुरी फिल्म अवार्ड शो 2017 की नहीं बल्कि ये मॉरिशस में 2015 में हुए भोजपुरी अवार्ड शो के दौरान ली गई फोटो हैं जिसे गलत तरीके से सोशल मिडिया पर वायरल किया जा रहा हैं। इस तस्वीर को लंदन में आयोजित भोजपुरी समारोह से जोड़ा जा रहा हैं जबकि खेसारी लाल यादव उस समारोह में नहीं गए थे।

बता दे याशी फिल्म्स के अभय सिन्हा और ढिशुम टीवी द्वारा 30 जुलाई को भोजपुरी अंतरराष्ट्रीय फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) का आयोजन लंदन के इंडिगो 2 में हुआ था । इससे पहले मॉरिशस और दुबई में भी यह समारोह आयोजित किया जा चुके है | विदेशी धरती पर आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह में पवन सिंह के साथ कई भोजपुरी दिग्गजों को अवॉर्ड से नवाजा गया |

मुंबई भाजपा के महामंत्री अमरजीत मिश्रा भी कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थे। और साथ ही अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवार्ड समारोह (आईबीफा) 2018 मलेशिया में आयोजित करने की घोषणा की गयी।