Tuesday, April 16, 2024
HomeGossipखेसारी लाल यादव की बेटी का जन्मदिन आज

खेसारी लाल यादव की बेटी का जन्मदिन आज

Happy Birthday Of Kriti

खेसारीलाल की बेटी का जन्मदिन आज। जी हाँ, भोजपुरी फिल्मो के चर्चित अभिनेता खेसारी लाल यादव की बेटी कृति का आज जन्मदिन हैं। रिपोर्ट की माने तो अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर खेसारी लाल यादव ने मुंबई स्थित अपने घर पर एक पार्टी का आयोजन किया हैं। पार्टी का आरम्भ करीब रात 8 बजे से होने वाला है, जिसमे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के साथ साथ बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार भी शिरकत करने वाले हैं।

सूत्रों की माने तो बड़ी खबर सामने आ रही हैं की खुद खेसारी लाल यादव अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर कृति के जन्मदिन पर शामिल होने के लिए मुंबई आ रहे हैं। खेसारी के परिवार की बात करे तो उनकी स्वीट फैमिली में बेटी के अलावा उनकी पत्नी व एक बेटा भी शामिल हैं। जिन सभी से वह बहुत प्यार करते हैं।

बताते चले खेसारीलाल की बेटी कृति ने उनके ही पिता की फिल्म ‘दुल्हनिया गंगा पार के’ में अपने से अभिनय सभी को चौकाया था। साथ ही वर्तमान में खेसारीलाल यादव अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म ‘जिला चंपारण’ दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर 27 सिंतबर को रिलीज होगी। इसके अलावा फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ और ‘डमरू’ की शूटिंग के चलते खेसारीलाल आजकल व्यक्त नज़र आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -