खुल गए ‘निरहुआ’ की शादी से जुड़े सारे राज़

0
71
Dinesh lal Yadav Wedding

Dinesh lal Yadav Wedding

दोस्तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव की शादी से जुड़ी महत्वपूर्ण बाते, जिनका खुलासा खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक इंटरव्यू के दौरान किया | दिनेश लाल यादव ने बताया की वो शादी करके फँस जाने वाली सोच पर विश्वास नही करते बल्कि वो शादी करके आजाद हो गये हैं | और अगर वो शादी नही करते तो शायद उनको आज़ादी भी नही मिलती |

दिनेश लाल यादव की शादी 20 साल की उम्र में ही कर दी गयी थी | शादी के 3-4 साल बाद दो बच्चो के पापा भी बन गये | बच्चो को पढ़ाई की दिशा में लगाकर दिनेश लाल यादव अपने करियर की तरफ मूड गये | अब उन्हे इस बात की चिंता नही हैं की परिवारिक कर्तव्यों के बारे में उनको कुछ सोचना पड़ेगा |

दिनेश लाल यादव ने अपनी शादी के बारे में बताते हुए कहा की वो उस समय शादी नही करना चाहते थे क्योकि उनकी सोच भी सभी लड़को की तरह थी की वो पहले अपने पैरो पर खड़े हो जाए या कुछ बन जाए फिर शादी कर सके | मगर दिनेश लाल यादव के माता पिता ने उन्हे अपनी ज़िम्मेदारियो को उठाने के लिए और बुढ़ापे का सहारा बनने के लिए शादी का सुझाव दिया |

दिनेश लाल यादव का कहना हैं की उन्होने शादी से पहले अपनी पत्नी को ना देखा और ना ही मिल पाए | शादी के बाद ही उन्होने अपनी पत्नी को देखा था |