आज रणबीर कपूर के जन्मदिन पर इन्होने दी बधाइयां

0
60
Happy Birthday Of Ranbir Kapoor 2017

Happy Birthday Of Ranbir Kapoor 2017

बॉलीवुड के फेमस एक्‍टर रणबीर कपूर का आज बर्थडे है। रणबीर एक ऐसे शानदार अभिनेता है जिसका परिचय उन्‍होंने कई फिल्‍मों में दिया है। रणबीर कपूर को जन्‍मदिन के मौके पर ढेरों बधाईयां मिल रही हैं। वहीं इस मौके पर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने कुछ ऐसा किया हैं जिससे ये दिन उनके लिए और खास बन गया है। मोनालिसा ने इंस्‍टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए रणबीर कपूर को जन्‍‍मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं व ढेर सारी बधाई दी है।

रणबीर कपूर आज अपना 36वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। रणबीर अपने पेरेंट्स के बेहद करीब हैं। इस मौके पर रणबीर के पिता और जानेमाने अभिनेता ऋषि कपूर ने भी बेटे को बधाई दी है। साथ ही रणबीर कपूर के जन्मदिन पर पिता, मां और बहन ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी।

बुधवार रात को मुंबई में रणबीर की बर्थडे पार्टी का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड की जानीमानी हस्तियों ने शिरकत की। मौके पर शाहरुख खान, आमिर खान, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा, करण जौहर, अर्जुन कपूर, इम्तियाज अली और अनुराग बसु मौजूद थे।