“पवन राजा” का फर्स्ट लुक आज नवरात्रि नवमी के पावन अवसर पर जारी

0
59
First Look Of Pawan Raja Navmi Pooja

First Look Of Pawan Raja Navmi Pooja

हैप्पी फिल्म्स इण्टरटेन्मेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म ”पवन राजा“ का फर्स्ट लुक नवरात्रि नवमी के पावन अवसर पर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के जारी कर दिया गया है। फर्स्ट लुक में पवन सिंह एकदम रोमांटिक अंदाज़ में दिख रहे है वही अभिनेत्री अक्षरा सिंह और मोनालिसा भी अपने अपने नए अवतार में नज़र आ रही है। फिल्म में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे एक विशेष गाने पर ठुमका भी लगाते दिखेंगे। बता दे इस फ़िल्म का प्रदर्शन छठ पूजा के शुभअवसर पर किया जायेगा।

निर्माण के समय से ही सुर्खिया बटोरने वाली यह फिल्म सुपर स्टार पवन सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग बुकारो शहर के प्रसिद्ध सिटी पार्क में हुई हैं। अपनी आने वाली फिल्म को लेकर पवन सिंह ने अपनी खुशी का इज़हार किया हैं। पवन राजा पवन सिंह की जीवनी पर केंद्रित है। फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर सकती है।

फ़िल्म में मुख्य भूमिका पवन सिंह, अक्षरा सिंह, मोनालिसा, बृजेश त्रिपाठी, आनंद मोहन, आयज़ खान, धामा वर्मा, प्रकाश जैस, धीरज सिंह, स्वीटी सिंह साथ मे सुशील सिंह है। इस फ़िल्म के निर्माता धनंजय सिंह है वही निर्देशक अरविंद चौबे जबकि लेखक व संवाद वीरू ठाकुर का है, गीत लिखे है मनोज मतलबी, सुमीत सिंह चंद्रवंशी व मुन्ना दुबे,गीतों को धुन से सजाया है संगीतकार अभिनाश झा घुंघरू, डीओपी देवेंद्र तिवारी नृत्य संजय कोर्बे, राम देगन कार्यकारी निर्माता रंजीत सिंह, निर्माण नियंत्रक कमल यादव जबकि प्रचारक सोनू निगम है।