Friday, April 26, 2024
HomeGossipअचानक रो पड़े दिनेश लाल यादव 'निरहुआ'

अचानक रो पड़े दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

Jigar Interview01

हाल ही में रिलीज़ भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव की फिल्म जिगर ने भोजपुरी सिनेज़गत में बड़ी तेज़ी से सभी दर्शको के दिलो पर छाप छोडी हैं | इतना ही नही खुद दिनेश लाल यादव भी सिनेमाघर में अपनी फिल्म देखने गये और उनके साथ ख़ेसारी लाल यादवयश कुमार भी शामिल थे | फिल्म देखने के बाद जब मीडिया ने दिनेश लाल यादव से फिल्म को लेकर सवाल किए तो निरहुआ अचानक रोने लग पड़े | और उन्होने अपने रोने का कारण फिल्म के इमोशनल सीन को बताया |

नर्म दिल दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’

Jigar Interview

भोजपुरी फिल्मो में सबके दिलों को अपने अभिनय से धड़काने वाले दिनेश लाल यादव का जलवा हर तरफ बिखर रहा हैं | मगर कौन कह सकता हैं की ऐसा सुपरस्टार इतना नर्म दिल भी हो सकता हैं, जी हाँ जब इंटरव्यू के समय निरहुआ कैमरे के सामने आये तो उनकी आंखों से और भी ज्यादा आंसु बहने लगे, इसका कारण उनकी फिल्म जिगर का एक इमोशन सीन था | निरहुआ ने बताया कि फिल्म मे इमोशन सीन देने के लिए उन्हे ग्लिसरीन की जरुरत नही पड़ती क्योकि वो स्क्रिप्ट पढ़ते ही रोने लग जाते हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -