भईल तोहरा से प्यार – (आई लव यू ) का ट्रेलर लॉन्च

0
75
Bhail Tohra Se Pyar01

भोजपुरी फिल्म ’भईल तोहरा से प्यार – आई लव यू’ का ट्रेलर इंटर 10 म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है,। मितवा प्रोडक्शन हाउस द्वारा निर्मित फिल्म की कहानी, गाने, एक्शन, मेकिंग, किसी भी पार्ट जिसे देखकर पता चलता है कि इस फिल्म का ग्राफ काफी बड़ा है। फिल्म के निर्माता धर्मेन्द्र मौर्य, सहनिर्माता राम आशीष चैहान व असरफ अली हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक शाद कुमार ने, जिन्होंने एक उम्दा फिल्म बनाकर समाज को नयी दिशा देने का सार्थक प्रयास किया है।

फिल्म में नये लुक में विनय आनंद

Bhail Tohra Se Pyar01

फिल्म के लेखक एवं गीतकार बब्लू हैं। संगीतकार मंगेश राउल व पाल कानपुरी हैं, जिन्होंने गीत संगीत पर विशेष रूप से काम किया गया है | फिल्म के नायक विनय आनंद और नायिका गुंजन पन्त रोमांटिक जोड़ी में हैं। सिनेस्टार विनय आनंद इस फिल्म में नये लुक में दिखेंगे। वे अपने अलग अंदाज में अभिनय व नृत्य से सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करेंगे। छायांकन गौरांग साह, संकलन गोविन्द दूबे का है।

मुख्य कलाकार

मुख्य कलाकार विनय आनंद, गुंजन पंत, राजीव दिनकर, सिमरन कौर, समर्थ चतुर्वेदी, श्रावणी गोस्वामी, आनंद मोहन, कंचन अवस्थी, देव मल्होत्रा, मेहनाज श्राफ,पंकज विश्वकर्मा, अभिलाषा प्रसाद, मंजू सिन्हा, सीमा सिंह, राकेश मिश्रा, मुरली लालवानी, बाल गोविन्द बंजारा, फारिया शाद, फरहान, शबनम, अश्फिया इत्यादि हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=iqV3ZK6hu0c