फिल्म “नसीब” का फर्स्ट लुक लॉन्च

0
84
Bhojpuri film Naseeb First Look

Bhojpuri film Naseeb First Look

दीपक शाह प्रस्तुत रंजीत सिंह इंटरटेंमेंट के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ‘नसीब’ का फर्स्ट लुक लॉन्च कर दिया गया है। फिल्म का निर्माण अभिनेता से निर्माता बने रंजीत सिंह ने किया है। फिल्म निर्देशक मेराज खान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। नसीब के लेखक नन्हें पाण्डेय हैं।

फिल्म के मुख्य कलाकार गुंजन सिंह, रंजीत सिंह, प्रियंका महाराज, श्रेया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, संजय यादव, जे. नीलम, संजीव मिश्रा, प्रेम कुमार व अन्य हैं।

फिल्म के संगीतकार ओम झा, गीतकार जाहिद अख्तर, मनोज मोहित, मनीष रोहतासी, पिंटू प्रेमी व अमित मंडल हैं।

छायांकन एस. जहाँगीर, नृत्य एन्थोनी, मारधाड़ फिरोज खान, संकलन धरम सोनी का है। फिल्म के प्रचारक रंजन सिन्हा और रामचन्द्र यादव हैं।