Sunday, April 28, 2024
HomeGossip“काशी अमरनाथ” का फर्स्ट लुक लॉन्च

“काशी अमरनाथ” का फर्स्ट लुक लॉन्च

kashi-amarnath-first-look

लंदन में आयोजित भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह में बहुचर्चित फ़िल्म “काशी अमरनाथ” का फर्स्ट लुक लॉन्च किया गया | फिल्म के फर्स्ट लुक को लॉन्च करते समय हिंदी व भोजपुरी फ़िल्म जगत के दिग्गज कलाकार भी वहाँ मौजूद थे |

भोजपुरी फ़िल्म अवार्ड समारोह के मौके पर फ़िल्म “काशी अमरनाथ” का टीजर भी लांच किया गया | निर्माता सिद्धार्थ चोपड़ा के साथ फिल्म में मेगा स्टार रवि किशन , जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और अदाकारा आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

काशी अमरनाथ का निर्माण पर्पल पेबल पिक्चर्स व रोज़ क्वार्ट्ज़ एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रियंका चोपड़ा , सिद्धार्थ चोपड़ा व डॉक्टर नेहा शांडिल्य के द्वारा किया गया है । काशी अमरनाथ आगामी 18 अक्टूबर को रिलीज होगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -