Friday, April 19, 2024
HomeGossipआज रात 9 बजे लांच होगा ’मुकद्दर’ का ट्रेलर

आज रात 9 बजे लांच होगा ’मुकद्दर’ का ट्रेलर

एस.के.फिल्म्स इंटरटेनमेंट एवं शालीमार प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’मुकद्दर’ का ट्रेलर आज रात 9 बजे मुंबई के सेलिब्रेशन क्लब में लांच किया जायेगा। इससे पहले दर्शको ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक लॉन्च करते ही खूब पसंद किया था। फिल्म के पोस्टर में खेसारीलाल यादव और ड्रीमगर्ल काजल राघवानी की रोमांटिक जोड़ी काफी आकर्षक लग रही है। साथ ही अभिनेता शमीम खान का लुक भी बहुत पसंद किया जा रहा है।

मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, शमीम खान, शुभी शर्मा, अयाज खान, बालेश्वर सिंह, प्रकाश जैस, संजय वर्मा, नागेश मिश्रा, जे .नीलम आदि हैं। फिल्म में रोमांस और एक्शन का डबल डोज है। इसके अलवा फिल्म में कुल आठ गाने हैं जो खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी एवं शमीम खान तथा शुभी शर्मा पर फिल्माया गया है। फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ के कई खूबसूरत लोकेशन पर की गई है।

फिल्म के निर्माता वसीम एस.खान तथा लेखक व निर्देशक शेखर शर्मा हैं। संवाद अरविन्द तिवारी ने लिखा है। गीतकार आजाद सिंह, प्यारे लाल यादव, अरविन्द तिवारी तथा संगीतकार मधुकर आनंद हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य संजय कोर्व, मारधाड़ कौशल मोजिस का है। प्रोडक्शन पी.आर.ओ. रामचन्द्र हैं। फिल्म के निर्माता व निर्देशक ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -