दर्शकों को खूब रोमांचित कर रही हैं ये फिल्म

0
64
Dhadkan In Cinema

पवन सिंह, अक्षरा सिंह व शिखा मिश्रा के अभिनय से सजी फिल्म ‘धड़कन’ का टाइटिल जितना मजेदार है, उतना ही फिल्म भी दमदार है। यह फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है, जो दर्शकों को खूब रोमांचित कर रही है। निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने फिल्म को घरेलू दर्शकों सहित हर वर्ग के सिनेप्रेमियों को देखने लायक फ़िल्म बनाया है। फिल्म के सारे पहलुओं को गौर करें तो पता चलता है कि भोजपुरी सिनेमा में प्रेम के नए दृश्यो को नए अंदाज में फिल्माया गया है। अश्लीलता को दरकिनार कर रोमांस की अलग प्रस्तुति इस फिल्म को और भी खास बनाती है।

पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कमेंस्ट्री

Dhadkan In Cinema0

फिल्म के निर्माता धुपेन्द्र भगत हैं तथा सहनिर्मात्री मानकी देवी, लाखमती देवी व शिखा मिश्रा हैं। फ़िल्म वितरण कंपनी रेणु विजय फिल्म्स द्वारा रिलीज किया है। इस फिल्म में पवन सिंह और अक्षरा सिंह की कमेंस्ट्री दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। वही पवन सिंह पहली बार शिखा मिश्रा के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों नायिकाओं के साथ उनकी जुगलबंदी दर्शकों को खूब लुभा रही है। मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, शिखा मिश्रा, ब्रजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, आनंद मोहन, माया यादव, अयाज खान, देव सिंह, जसवंत कुमार तथा सागर पाण्डेय तथा निधि झा हैं।

शूटिंग बड़े पैमाने पर

Dhadkan In Cinema

किशोरी फिल्म्स प्रस्तुत धुपेन्द्र भगत कृत भोजपुरी फिल्म ’धड़कन’ का निर्माण सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया है। जिसकी शूटिंग बड़े पैमाने पर उच्च तकनिकी के साथ मुंबई के कई रमणीय स्थलों पर की गई थी। फिल्म का गीत-संगीत बहुत ही मधुर है। प्यारे लाल कवि जी, आजाद सिंह, अरविन्द तिवारी, मनोज मतलबी, श्याम देहाती व गोविन्द विद्यार्थी के लिखे गानों को संगीतकार मधुकर आनंद व छोटेबाबा ने संगीत से सजाया है। फ़िल्म के लेखक मनोज के कुशवाहा व वीरू ठाकुर हैं। सहनिर्देशक मुकेश तिवारी हैं।