बिहार की भोजपुर पुलिस ने मादक प्रदार्थ की तस्करी करने और घर में मादक प्रदार्थ च्छुपाकर रखने के आरोप में एक बाप बेटी को गिरफ्तार किया हैं | गिरफ्तारी के दौरान पुलिस के हाथो कुछ ऐसी तस्वीर लगी हैं, जिससे ये साबित हो रहा हैं की गिरफ्तार महिला भोजपुरी सिनेमा के सूपरस्टार पवन सिंह की करीबी हैं |
महिला पवन सिंह के साथ शादी के जोड़े में
पुलिस सभी मामले की जाँच पड़ताल करके गिरफ्तार बाप बेटी से पूछताछ कर रही हैं| और ये पता लगाने की कोशिश कर रही हैं, की महिला का पवन सिंह से क्या संबंध हैं | हालाँकि जो तस्वीर सामने आई हैं, उसमे तस्करी करने वाली महिला पवन सिंह के साथ शादी के जोड़े में नज़र आ रही हैं |
भारी मात्रा में मादक प्रदार्थ की तस्करी
फिलहाल इस जानकारी के मुताबिक बिहार के भोजपुर इलाक़े के वरिष्ट पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी की एक मकान से भारी मात्रा में मादक प्रदार्थ की तस्करी की जा रही हैं | और उस डिलीवरी के लिए एक आदमी जिले के कायम नगर से आ रहा हैं | फिर क्या था पुलिस ने जाल बिछाकर सभी जगह छापे मारे, और बड़ी मात्रा में मादक प्रदार्थ पकड़ा हैं | वही तस्करी के आरोप में गिरफ्तार महिला अपने और पवन सिंह के रिश्ते पर कुछ भी बोलने से इनकार कर रही हैं |