गांधी एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित फ़िल्म “बलमा रंगरसिया” इन दिनो चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म के माध्यम से नवोदित “सुंदरम” भोजपुरी फिल्मो में अपना डेब्यू करने वाले हैं। फ़िल्म का प्रदर्शन जल्द ही बिहार-झारखंड के सर्वाधिक सिनेमाघरों में किया जाएगा। क्योकि भोजपुरी दर्शक फ़िल्म के प्रदर्शन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं ।
सूत्रों की माने तो फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन का कार्य अंतिम चरण में है और कार्य समाप्ति के बाद फ़िल्म को दशहरे के मौके पर रिलीज करने की तैयारी जोर शोर से चल रही हैै। फ़िल्म के निर्माता विश्वनाथ पोद्दार हैं। फ़िल्म के निर्देशक ओंकार आनंद हैं।
फ़िल्म में सुंदरम और अमर ज्योति के साथ सुधीर कुमार, रंजना देसाई, स्वेता शर्मा, नीरज यादव, अबध ठाकुर, आशुतोष खरे, अली खान, रूपा सिंह, भोला बसन्त, लवली सिंह, अभय शर्मा, पिंकी सिंह, छाया इत्यादि भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
“बलमा रंगरसिया” प्रेम कहानी पर आधारित एक मनोरंजक फ़िल्म है जिसे अश्लीलता से दूर रखा गया है। फिल्म की शूटिंग बिहार के बेगूसराय और मुम्बई के विभिन्न लोकेशनों पर की गई है। इसमें आइटम क्वीन सीमा सिंह भी आइटम डांस करते दिखेंगी।