Monday, March 25, 2024
HomeGossipमनोज पांडे रेप के आरोप में गिरफ्तार

मनोज पांडे रेप के आरोप में गिरफ्तार

Bhojpuri actor arrested

यूपी के रहने वाले भोजपुरी अभिनेता मनोज पांडे रेप के आरोप में गिरफ्तार। दरअसल मनोज पाण्डेय के खिलाफ उनकी ही एक को-स्टार ने मुंबई के चारकोप थाने में रेप का केस दर्ज कराया था। इस मामले में मनोज पांडे पिछले कई दिनो से फरार थे। फिलहाल अब मनोज पांडे पुलिस की गिरफ़्त में हैं।

15 सितंबर को मनोज पांडेय पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। मनोज पाण्डेय के खिलाफ पीड़िता ने मुंबई के चारकोप थाने में रेप का केस दर्ज कराया था। पीडिता ने मनोज पांडे पर जबरन अबॉर्शन कराने का भी केस दर्ज कराया। मनोज के बारे में यह भी बताया जा रहा है कि वह पीड़िता के साथ 2012 से रिलेशनशिप में थे।

मनोज पर आरोप हैं कि वह एक अभिनेत्री को फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ पिछले कई सालों से रेप कर रहे थे। जोन 11 के डीसीपीविक्रम सिंह देशमाने ने बताया की पीड़ित के शिकायत दर्ज कराने के बाद जांच की जा रही है। चारकोप पुलिस ने मनोज पांडेय को कुछ साल पहले भी मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मनोज ने कई फिल्मों में काम किया है। मनोज ने भोजपुरी की लहरिया लूट ए राजा जी, कईसन पियवा के चरितर बा, बलिया के दबंगई,सौगंध गंगा मईया के,लाल चुनरिया वालीसमेत कई फिल्में की है। मनोज के भाई फेमस डायरेक्टर हैं। मनोज के भतीजा भी भोजपुरी फिल्मों का हिरो है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -