मोनालिसा के घर पहुंचा कॉमिडियन भारती सिंह की शादी का कार्ड

0
71
Bharti singh wedding card with monalisa
मोनालिसा के घर पहुंचा कॉमिडियन भारती सिंह की शादी का कार्ड
Bharti singh wedding card with monalisa
मोनालिसा के घर पहुंचा कॉमिडियन भारती सिंह की शादी का कार्ड

कॉमेडियन भारती सिंह जल्द ही अपने मंगेतर हर्ष लिम्बाचिया के साथ सात बंधन के रिश्ते में बंधने जा रही हैं। शादी से जुडी सारी तैयारियां जोरो शोरो से चल रही हैं। इस क्रम में मोनालिसा ने भी उनकी शादी से जुडी एक खास जानकारी अपने फैंस तक पहुंचाई हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कॉमेडियन भारती और हर्ष लिम्बाचिया की शादी के कार्ड का पूरा वीडियो शेयर किया हैं।

इसे भी पढ़े:मोनालिसा के घर आये उनके सबसे अच्छे दोस्त, जानिये कौन हैं वो खास दोस्त

मोनालिसा ने शेयर किया वीडियो के कैप्शन बॉक्स में लिखा हैं “And here Comes The cutest Invitation Card from our favourite”, मोनालिसा के घर यह ख़बर आ गयी हैं कि मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह शादी कर रही हैं और भारती ने हर्ष लिम्बचिया के रूप में अपना जीवनसाथी चुन लिया है। यह जोड़ा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहा है।

इसे भी पढ़े:अपने जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं ‘मोनालिसा’

बता दें कि भारती और हर्ष ने डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ में भी हिस्सा लिया था। हालांकि, जजों से कम प्वाइंट मिलने के कारण यह जोड़ी शो की शुरुआत में ही बाहर हो गई थी। इसके अलावा भारती और हर्ष ने कॉमेडी शो ‘कॉमेडी क्लासेस’ और कॉमेडी सर्कस में भी एक साथ काम किया है।


भारती और हर्ष तीन दिसंबर, 2017 को गोवा में शादी करेंगे। भारती और हर्ष दोनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। कुछ दिन पहले भारती और हर्ष दोनों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शादी का कार्ड सेलेक्ट करते हुए एक फोटो शेयर की थी और उन्होंने अपने फैंस को शादी की तैयारी शुरू होने की भी जानकारी दी थी।