‘पवन राजा’ के पहले गाने ने उड़ाए सबके होश

0
74
Bhar Jata Thodhi Pawan Raja Song

Bhar Jata Thodhi Pawan Raja Song

पवन सिंह अपनी आगामी फिल्म ‘पवन राजा’ के भव्य प्रदर्शन से सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं। त्योहारों के इस मौसम में अपनी निजी जिंदगी की कहानी को ‘पवन राजा’ में फिल्माते हुए पवन सिंह अपने फैंस और दर्शको को इसके माध्यम से एक नया अनुभव देना चाहेंगे। निर्माता धनंजय सिंह व निर्देशक अरविंद चौबे के निर्देशन में बनी इस फिल्म का प्रदर्शन छठ पर्व पर किया जायेगा। लेकिन पवन सिंह ने इसकी शुरुवात अभी से ही कर दी है।

‘पवन राजा’ का पहला गाना ‘भर जाता ढोड़ी में पसीना’ फिल्म से पहले आगाज के रूप में दर्शको के सामने आया हैं। ये गाना हैं तो एक ऑडियो मगर इसमें भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांटिक अंदाज़ों का मिश्रण बड़ी ही बखूबी से किया गया हैं, जिससे अब दर्शको में फिल्म के प्रति पहले से ज्यादा उत्सुकता देखी जा रही हैं। माना जा रहा है कि भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर पवन सिंह फिर से एक नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाब होंगे।

यूट्यूब के लोकप्रिय भोजपुरी चैनल ‘वेव म्यूजिक’ पर अपलोड इस गाने में आवाज दी, पवन सिंह व प्रियंका सिंह ने। जबकि गीतकार छोटन मनीष के गीत को संगीत से सजाया संगीतकार अभिनाश झा घुंघरू ने। निर्माण के समय से ही सुर्खिया बटोरने वाली यह फिल्म पवन सिंह के जीवन पर आधारित है। फिल्म एक्शन, इमोशन और रोमांस से भरपूर है।