Saturday, April 27, 2024
HomeGossip‘बलमुआ तोहरे खातिर’ आज से सिनेमाघरो में, मनोज टाइगर ने बताई ये...

‘बलमुआ तोहरे खातिर’ आज से सिनेमाघरो में, मनोज टाइगर ने बताई ये खास बात

Balmua Tohar Khatir Movie Release
क्रिस्‍प एग्जिम्‍प प्रा. लि. की प्रस्‍तुत ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ 31 अगस्‍त यानी आज बिहार, झारखंड, मुबई और गुजरात में रिलीज हो गई हैं। फिल्‍म की पूरी कास्‍ट जमकर प्रमोशन भी करा हैं। फिल्‍म के ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस के बीच इस फिल्‍म का क्रेज देखा जा रहा है। फिल्‍म में एक्‍शन, रोमांस और हास्‍य भी देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़े: Vairal Photo: मोनालिसा का कातिलाना अंदाज देख पागल हुए फैंस, देखे तस्वीर

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कॉमेडियन मनोज टाइगर पत्रकारों के एक सवाल पर इमोशनल हो गए। उन्‍होंने बताया कि फिल्‍म ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ एक अलग जोनर की फिल्‍म है, जो उनके दिल के करीब है। कितना मुश्‍किल होता है जब सैनिक भाई सरहदों की रक्षा के लिए अपने घर परिवार से दूर होते हैं और उनके गैर मौजूदगी में उसके परिवार को समाज में जूझना पड़ता है।

यह भी पढ़े: फाइनल हुई ‘सनकी दरोगा’ की रिलीज डेट, सामने आया फिल्म का नया पोस्टर

इस मर्म को दर्शकों के बीच लाने के लिए ‘बलमुआ तोहरे खातिर’ का निर्माण किया गया है। इस फिल्म की कहानी मनोज टाइगर ने ही लिखी हैं। फिल्‍म की कहानी यूं तो एक महिला के संघर्ष और त्‍याग की है। बावजूद इसके फिल्‍म में चार – चार आईटम नंबर हैं, जिस पर भोजपुरी सिनेमा की ये एक्‍ट्रेस ताबड़तोड़ परफॉर्मेंस देती नजर आयेंगी।

‘बलमुआ तोहरे खातिर’ के मुख्य कलाकार हैं सुपर स्‍टार पवन सिंह, ख्‍याति सिंह,संजय पाडेय,अयाज खान,मनोज टाइगर,सीमा सिंह,करण पांडेय ,ग्‍लोरी मोहन्ता,सोनिया मिश्रा, विनोद मिश्रा, अनारा गुप्ता और किरण पांडेय। इसके खूबसूरत गाने का संगीत दिया है अविनाश झा (घुंघरू) ने और गीत लिखा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -