क्या अरविंद अकेला और ऋतु सिंह करेंगे शादी ?

0
61
Arvind Akela Khatiya

Arvind Akela Khatiya

अरविंद अकेला उर्फ कल्लू और अभिनेत्री ऋतु सिंह शादी कर रहे हैं, जी हां निर्देशक पराग पाटिल की आने वाली फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ के एक सीन में कल्लू जी और ऋतु सिंह शादी के गेटअप में नज़र आ रहे हैं | इसी कारण चॉकलेटी स्टार अरविंद अकेला इन दिनों काफ़ी चर्चा में हैं, इसका एक कारण ये भी हो सकता हैं की उनकी फिल्में लगातार हिट हो रही हैं। ‘दिल भइल दीवाना’ की अपार सफलता के बाद कल्लू अब जल्द ही एक और धमाका करने जा रहे हैं।

बड़े पर्दे पर एक और धमाका

‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ भोजपुरी फिल्म के रूप में बनारसी छोरा अरविंद अकेला कल्लू जल्द ही बड़े पर्दे पर एक और धमाका करने जा रहा है। निर्देशक पराग पाटिल की अगली भोजपुरी फिल्म ‘सरकायलो खटिया जाड़ा लगे’ में अरविन्द अकेला कल्लू , शुभम तिवारी, अवधेश मिश्रा, मनोज टाइगर जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग 15 जून से नेपाल में शुरू हुई थी और अब गुजरात में चल रही है।

फिल्म रोमांस, एक्शन और कामेड़ी से भरपूर

निर्देशक पराग पाटिल पहली बार स्टार अभिनेता, गायक अरविन्द अकेला कल्लू के साथ निर्देशन करने जा रहें है ,यह फिल्म पूरी तरह रोमांस ,एक्शन और कामेड़ी से भरपूर है। फिल्म को संगीत सावन कुमार दे रहे हैं वहीं इसके गीत प्यारे लाल यादव लिख रहे हैं।