Saturday, March 23, 2024
HomeGossipसरफिरे आशिक़ ने काटा भोजपुरी सिंगर का गला

सरफिरे आशिक़ ने काटा भोजपुरी सिंगर का गला

bhojpuri-singer-soni-sinha

बनारस से रिकॉर्डिंग कर घर लौटी भोजपुरी गायिका सोनी सिन्हा का मंगलवार की रात किसी सिरफिरे ने उसके घर में ही गला काट दिया। घटना के बाद बुरी तरह से घायल सोनी के परिजनों ने उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। सोनी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। वहीं परिजनों ने सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।

बोल बम गाने की हो रही थी रिकॉडिंग

घटना के बाद से सोनी के जानने वाले भोजपुरी जगत के लोगों की भीड़ जिला अस्पताल पर लग गई । घटना के समय सोनी वाराणसी से बोल बम के गाने की रिकार्डिंग करके घर पहुंची थी। वहीं इस घटना से भोजपुरी जगत के कलाकारों में काफी आक्रोश है। तत्‍काल गिरफ्तारी की मांग उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया है।

सोनी सिन्हा की भोजपुरी सिनेमा में पहचान

सोनी 2013 में महुवा चैनल पर आयोजित जिला टॉप कार्यक्रम में मऊ का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। इसके साथ सा‌थ कई भोजपुरी एल्बम और फिल्मों में बतौर सिंगर गाना भी गा चुकी है। कौन हैं सोनी सिन्‍हा 21 साल की सोनी सिन्हा को भोजपुरी सिनेमा में पहचान 2013 में मिली। उन्होंने महुआ चैनल के ‘सुर संग्राम’ शो से शुरुआत की थी। वर्तमान में वो इसी चैनल के ‘जिला टॉप’ में गाना गाती हैं। टीवी शो के अलावा वो 15 से ज्यादा म्यूजिक एल्बम्स में काम कर चुकी हैं। फिलहाल वो ‘सावन’ नाम के एल्बम की शूटिंग में बिजी थीं। सोनी ने गाज़ीपुर, आजमगढ़, महराजगंज, पटना, सासाराम, बलिया समेत कई शहरों में स्टेज शो किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -