Saturday, September 23, 2023
HomeGossipअंजना सिंह का नया लुक ‘लंका’ में

अंजना सिंह का नया लुक ‘लंका’ में

Bhojpuri Film Lanka-Muhurt

लिबेरको फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म लंका का निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। बता दे पिछले दिनों पहले फिल्म का भव्य मुहूर्त मुंबई के व्यंजन हाल में धूमधाम से किया गया था। कॉर्पोरेट कम्पनी लिबेरको ग्रुप के सीएमडी योगेश जैसवाल हैं। इस बैनर तले हर वर्ष भोजपुरी सिने जगत के लिए साफ सुथरी सपरिवार देखने योग्य बड़े बजट की दो से तीन भोजपुरी फिल्मों का निर्माण क्रमशः किया जायेगा।

फिल्म लंका के निर्माता योगेश जैसवाल हैं। फिल्म के लेखक निर्देशक राजेश कुमार गोरखा हैं। संवाद ए.बी. मोहन का है। एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर फारूख खान हैं। संगीतकार छोटे बाबा, गीतकार राजेश मिश्रा, सुमित चन्द्रवंशी हैं। नृत्य अशोक-मयंक, मारधाड़ सतीश का है।

फिल्म पूरी तरह रोमांस और एक्शन से भरपूर है। इसमें मुख्य भूमिका में अंजना सिंह, गौरव झा, लकी शेख, ग्लोरी मोहन्ता, बालेश्वर सिंह, साहिल शेख, सीपी भट्ट, नेयाज हंटर, नासिर हुसैन, टिंकू तिवारी तथा राम मिश्रा हैं। फिल्म के महूर्त के समय भोजपुरी के कई बड़े कलाकार वहाँ उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -