Friday, April 26, 2024
HomeGossipपवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने भी दी अमित को जन्मदिन...

पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने भी दी अमित को जन्मदिन की बधाई…… शेयर की तस्वीरें

Amit wave birthday for wish akshara and pawan
अमित को जन्मदिन की बधाई

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह ने फिर से सोशल मीडिया के सहारे अपने चाहने वालों के दिलों पर दस्तक दी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह के छोटे भाई अमित का आज जन्मदिन है और तमाम भोजपुरी सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजीं हैं। इसी क्रम में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह ने भी अपने सोशल मिडिया अकाउंट से उन्हें बधाई देते हुए अमित व खुद की तस्वीरें पोस्ट कीं हैं।

यह भी पढ़े: जिला चंपारण की हीरोइन ‘मोहिनी घोष’ के जन्मदिन पर….. इन्होने दी सोशल मिडिया पर बधाइयाँ

पवन सिंह ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक फोटो फैंस के बीच शेयर की हैं जिसमे पवन सिंह अपने भाई समान अमित के साथ हैं। अमित को जन्मदिन की बधाई देते हुए फोटो के कैप्शन बॉक्स में लिखा “विश यू ए वैरी वैरी हैप्पी बर्थडे मेरा छोटा भाई, ईश्वर मेरे भाई को खूब सारी खुशिया और तरक्की दे…. लव यू मेरा भाई”। अक्सर पवन सिंह सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटो साझा करते रहते हैं।


इस मौके पर भोजपुरी की आइकॉन अक्षरा सिंह ने भी पवन सिंह के भाई अमित को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। उन्होंने भी एक फोटो शेयर की जिसमे उनके साथ पवन सिंह, अमित और दीपक दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में चारो काफी खुश नजर आये।


पवन सिंह को दर्शको का चहेता सुपरस्टार माना जाता हैं और इन्हे भोजपुरी सिनेमा जगत में अनमोल नगीना भी कहा जाता हैं। पवन सिंह आये दिन सोशल मिडिया पर छाये रहते हैं इनकी फिल्मे जब भी सिनेमाघरों में लगती हैं एक नया ही रिकॉर्ड बना देती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -