Saturday, April 27, 2024
HomeGossipअक्षय और अरविन्द के बीच जोरदार टक्कर

अक्षय और अरविन्द के बीच जोरदार टक्कर

Akshay and arvind Movies

जवान दिलो की धड़कन कहे या कहे सबसे यंग हीरो जी हाँ भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर अरविन्द अकेला “कल्लू” और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के बीच जोरदार टक्कर होने जा रही हैं | दोस्तो आपको हैरान होने की कोई ज़रूरत नही क्योकि ये जोरदार टक्कर रियल लाइफ में नही बल्कि भोजपुरिया बाक्स आफिस पर होने जा रही हैं |

दोस्तों आपने सही सोचा हम बात कर रहे हैं 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली फ़िल्मो की, जिनमे अरविंद अकेला कल्लू और अक्षय कुमार अपनी -अपनी फ़िल्मो से दर्शको का मनोरजन करने वाले हैं | सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू की भोजपुरी फिल्म इंडिया वर्सेस पाकिस्तान 11 अगस्त से बिहार और झारखण्ड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा है। वही खिलाडी अक्षय कुमार की हिन्दी फ़िल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा भी पूरे भारत के साथ साथ पुरे बिहार और झारखण्ड में रिलीज हो रही है।

बिहार -झारखण्ड के सिनेमाघरो मे धमाकेदार ओपनिंग के लिए जहां अक्षय की स्वच्छ भारत अभियान आधारित फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। वहीं अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म “इंडिया वर्सेज पाकिस्तान” में देश की अलग पहचान और निष्ठा का प्रतिबिम्ब प्रदर्शित किया जायेगा | “इंडिया वर्सेज पाकिस्तान” में अरविन्द के साथ प्रियंका पंडित नज़र आएगी वही अक्षय की फिल्म “टॉयलेट एक प्रेम कथा” में एक्ट्रेस भूमि नज़र आने वाली हैं |

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -