Thursday, April 25, 2024
HomeGossipशो करने पर उठे सवालों से भड़की अक्षरा सिंह

शो करने पर उठे सवालों से भड़की अक्षरा सिंह

Akshara singh Angry With Some Comments

दोस्तों आप सभी को पता होगा की पिता के निधन पर पवन सिंह एक स्टेज शो करने के लिए इंदौर गए थे। उस शो को लेकर लोगो ने कई सवाल उठाये। इन्ही सवालों पर अक्षरा सिंह ने बड़ा ही करारा जबाब देते हुए दर्शको का दिल जीत लिया हैं। अक्षरा सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की पिता की मृत्यु पर पवन सिंह ने एक स्टेज शो करके एक मिसाल कायम की हैं। जिसे लोगो को सराहना चाहिए न की उसे धिक्कारना चाहिए।

अक्षरा सिंह ने उन सभी सवाल उठाने वाले लोगो से पूछा की अगर आपके घर में शो होता और आप हजार हजार रूपये की टिकट खरीदते। उन टिकट को ऐसे लोगो ने ख़रीदा जो अपनी महीने भर की आय से एक -एक पैसा जोड़कर शो देखने के लिए पवन सिंह जैसे कलाकारों का इंतज़ार करते हैं। उन लोगो के लिए क्या किया जाना चाहिए ऐसा ही सवाल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर सवाल उठाने वाले लोगो से किया।

इंटरव्यू में अक्षरा सिंह ने लोगो से अपने अंतर मन में इस बात का मूल्यांकन करने के लिए कहा की टिकट खरीदने वाले लोगो के लिए आपका जबाब क्या होगा। एक कलाकार की हैसियत से अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को सलाम किया हैं की उन्होंने ऐसा कदम उठाया और एक बेटे होने का फर्ज अदा करते हुए एक कलाकार होने का फर्ज भी अदा किया।

पवन सिंह ने अपनी कला को प्राथमिकता देते हुए शो किया। उन्होंने ऐसा कैसे किया होगा वो तो पवन सिंह का दिल ही जानता हैं। लेकिन शो खत्म होने के सेकेंड भर भी पवन सिंह वहाँ नहीं रुके और अगले ही मिनट अपने पिता की तरफ जाने के लिए मुड़ गए। इस तरह पवन सिंह ने स्टेज शो करके एक मिसाल कायम की हैं। अक्षरा सिंह ने लोगो से इंसानियत के नाते इस बात को समझने की गुजारिश की हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -