![Actress Jacqueline Fernandez beach workout](https://pkbhojpuri.in/wp-content/uploads/2017/12/Actress-Jacqueline-Fernandez-beach-workout.jpg)
हर कलाकार अपनी खूबसूरती में निखार लाने और खुद को अलग दिखाने के लिए फिट रहना चाहता है, जिसके लिए वो कुछ न कुछ करता रहता है। फिटनेस के लिए योग भी काफी लाभदायक हैं। योग करने से खूबसूरती में चार चांद लग जाता है। जिसकी जानकारी हॉट एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बखूबी है। वह फिट रहने की अपनी डेली एक्टिविटी में योग को अहम जगह देती हैं। तो चलिए इसी का एक बेहतरीन उदाहरण आप भी देख लीजिये।
अभी पढ़े: मराठी फिल्म ‘आपला मानूस’ का पहला पोस्टर….. नाना पाटेकर बाइक पर
जैकलीन फर्नांडिस अपने योगा एक्टिविटी के वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमे वो बीच पर ही योग कर रही हैं। इस तस्वीर में जैकलीन बीच पर हैंडस्टैंड करती हुईं दिख रही हैं। उन्होंने नियोन स्विमसूट पहना हुआ है।
अभी पढ़े: ट्विंकल के जन्मदिन पर अक्षय कुमार की लम्बी सैर, सेलिब्रेट करेंगे कुछ स्पेशल तरीके से
बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्रियों में से एक जैकलीन फर्नांडिस फिट रहने के लिए बहुत कुछ ख़ास किया करती हैं। जिसमे योग के साथ काफी वर्कआउट शामिल हैं। जैकलीन ने एक्सरसाइज करने के दौरान की कुछ तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इन्हीं एक्सरसाइजेस की बदौलत वह काफी फिट रहती हैं।
जानकारी के मुताबिक कुछ नया करने के लिए जैकलीन फर्नांडिस हमेशा एक्साइटेड रहती हैं। बताया जा रहा हैं की रेस 3 में जैकलीन एक आइटम नंबर करने जा रही हैं, जिसमे वो सलमान के आगे पोल डांस करेंगी। रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनने जा रही इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, शाकिब सलीम और डेजी शाह नज़र आने वाले हैं।