अजय देवगन के बाद एक्शन जैक्शन में नजर आएंगे कृष्णा कुमार

0
70
Action Jackson Film Auspicious Complete

Action Jackson Film Auspicious Complete
भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता कृष्णा कुमार की नई भोजपुरी फिल्म एक्शन जैक्शन का मूर्हुत गोरखपुर में धूमधाम से किया गया। इस मौके पर भोजपुरी फिल्म जगत के कई जाने माने लोग मौजूद थे। इस दौरान सभी लोगो ने फिल्म की टीम को ढेरो शुभकामनाए दी हैं। गोरखपुर फिल्म सिटी के पार्क में मीडिया के भारी जमावड़े के बीच इस फिल्म का मुर्हुत किया गया।

यह भी पढ़े: PHOTO: दिलबर के सेट पर एक-दूसरे की आँखों में खोये कल्लू-निधि

इस मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया और फिल्म के पोस्टर में ही कृष्णा कुमार का अलग लुक नजर आया हैं। फिल्म एक्शन जैक्शन में एक बार फिर कृष्णा कुमार एक्शन करते नजर आने वाले हैं। फिल्म का टाईटल और पोस्टर आपको आम भोजपुरी फिल्मो से हटकर नजर आया हैं।

यह भी पढ़े: खेसारीलाल की दरियादिली, पटना में गरीबों को बांटा कंबल

फिल्म में कृष्णा कुमार का किरदार काफी दमदार हैं। फिल्म में कृष्णा कुमार के साथ ही प्रदीप मौर्या , सुहानी पांडे, मनोज टाईगर आदि भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म पुरी तरह एक समाजिक समस्या पर बनी है।एक्शन जैक्शन की शुटिंग जल्द शुरु होगी।

इस फिल्म का निर्माण प्रदीप मौर्या कर रहे हैं। जबकि फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं संदेश उपाध्याय। इस फिल्म की शुटिंग भारत और नेपाल में की जायेगी। अपने जन्मदिन पर मिले इस फिल्म के गिफ्ट पर कृष्णा कुमार कहते हैं यह लाजवाब गिफ्ट है।