भोजपुरी समाज व संस्कृति पर बनी फिल्म हुई स्थगित

0
64
aar-par-ke-mala-chadhaibo-ganga-maiya-release-date

aar-par-ke-mala-chadhaibo-ganga-maiya-release-date

भोजपुरी समाज व संस्कृति पर बनी फिल्म ‘आर पार के माला चढ़इबो गंगा मईया’ का प्रदर्शन रोक दिया गया है। जी हाँ, बिहार में भीषण बाढ़ से तबाही को देखते हुए फिल्म की पूरी टीम ने लोगो के समर्थन में आकर फिल्म की रिलीज को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है | टीम का मानना हैं की इस समय बिहार में जिस तरह लोग बाढ़ से परेशान नज़र आ रहे हैं उसे देखते हुए फिल्म को रिलीज करना उचित नहीं होगा |

इस मुश्किल घडी में बाढ़ से पीड़ित लोगो को पूरी टीम ने उनके साथ होने का आश्वासन दिया | फिल्म के निर्माता देवेंद्र वर्मा व टी. राजेश ने भी बाढ़ से होने वाली तबाही के लिए दुःख जाहिर किया | पूर्व में फिल्म का प्रदर्शन बिहार व झारखण्ड में 25 अगस्त को होना था मगर अब इसे बदल कर सितम्बर के अंत में कर दिया गया हैं |

फिल्म की टीम ने बताया की ये फिल्म उन लोगो के लिए बनी है जो समाज में एक मिसाल बनाते है | इसलिए फिल्म के सभी कार्यकर्ताओ ने लोगो के मनोरंजन को परे रखते हुए पीड़ितों के दुःख को अपना दुःख समझा हैं | साथ ही लोगो को धैर्य और शांति बनाये रखने का सुझाव दिया हैं |