कल शाम को छठ घाट सरोवर, नियर गेट न. 2, फ्रीडम फाइटर अर्नक्लेव, नेब सराई, न्यू डेली – 110068 में जब निरहुआ-रवि-मनोज के सुरों ने मचाई खलबली तब उनके गानों पर झूम उठा दिल्ली। जी हां, भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लाल यादव के साथ रवि किशन, मनोज तिवारी, शुभी शर्मा और आम्रपाली दुबे ने मिलकर दिल्ली के एक स्टेज शो में कल शाम जलवा बिखेरा है।
26 अक्टूबर की शाम 4 बजे से BIG GANGA पर निरहुआ और खेसारी लाल जमायेंगे रंग
फिल्म में अपनी कैमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली जोड़ी निरहुआ-आम्रपाली ने दिल्ली के नेब सराई में लाइव परफॉर्म किया। साथ ही निरहुआ-रवि-मनोज ने एक के बाद एक भोजपुरी गाने गाकर लोगों की बाहवाही बटोरी। वहीं, शुभी शर्मा और आम्रपाली दुबे ने अपने डांस से लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया।
दिनेश लाल यादव के साथ रवि किशन, मनोज तिवारी, शुभी शर्मा और आम्रपाली दुबे को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जमा थे। सभी ने अपने चाहनेवालों की फरमाइश पर कई गानों पर परफॉर्म किया। इस दौरान कई लोग साथ फोटो खिंचवाने के लिए भी आतुर दिखे।
निरहुआ-आम्रपाली की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि दोनों ने अबतक कई स्टेज शो एक साथ किया हैं। दोनों ने कई फिल्में भी एक साथ की हैं। दोनों का होली को लेकर एक एलबम भी आया था। जिसको दर्शकों ने पसंद किया।