Monday, April 29, 2024
HomeGossipअब निरहुआ भिड़ेंगे प्रियंका चोपड़ा के ट्रेनर से

अब निरहुआ भिड़ेंगे प्रियंका चोपड़ा के ट्रेनर से

Nirahua Fight Seen With Sunil Thapa

प्रियंका चोपड़ा की बहुचर्चित फ़िल्म ‘मेरीकॉम’ में मुक्केबाज ट्रेनर की भूमिका निभाने वाले सुनील थापा से भिड़ेंगे निरहुआ। जी हाँ दोस्तों, जुबली स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सुनील थापा के साथ खिचवाई हुई एक फोटो पोस्ट की है जिसमे वे खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं। बताया जाता है कि सुनील थापा दिनेश लाल यादव की आगामी फिल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में खलनायक की भूमिका में हैं जिनका सामना निरहुआ से होता है।

पशुपतिनाथ प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही निरहुआ चलल लंदन के निर्माता सोनू खत्री, सुरज खड़का और मंदार कुमल है जबकि फिल्म का निर्देशन चंद्रा पंत द्वारा किया जा रहा हैं। सुनील थापा ने प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्म मेरीकॉम में उनके ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। और अब पहली बार भोजपुरी फ़िल्म ‘निरहुआ चलल लंदन’ में दिखाई देंगे।

इस भोजपुरी फ़िल्म में सबसे हिट जोड़ी के नाम से प्रसिद्ध निरहुआ और आम्रपाली एक बार फिर दिखाई देंगे। भोजपुरी जगत के जाने माने लेखक निर्देशक संतोष मिश्रा ने फ़िल्म की कहानी लिखी है। ‘निरहुआ चलल लंदन’ ना सिर्फ एक बड़े बजट की फ़िल्म है बल्कि कई देशों के खूबसूरत लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग भी की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -