प्रियंका महाराज की नई फिल्म ‘इश्कवाले’

0
75
Priyanka Maharaj New Movie

Priyanka Maharaj New Movie

बीते दिनों 18 जुन को एक सड़क हादसे की शिकार अभिनेत्री प्रियंका महाराज अपनी नई फिल्म इश्कवाले से वापसी कर रही है। आप सभी जानते ही होंगे की प्रियंका महाराज एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो कम समय मे अपने अभिनय और नृत्य कौशल से चर्चा में आई थी। लेकिन सड़क हादसे के कारण लगभग ढाई महीने तक उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहना पड़ा।

पवन सिंह की जिद्दी से अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली प्रियंका महाराज इन दिनों सिलवासा में फ़िल्म ‘इश्कवाले’ की शूटिंग कर रही है। इस फिल्म के निर्माता समीर खान व निर्देशक प्रदीप शर्मा हैं। फ़िल्म की ख़ास बात तो ये हैं की इसमें प्रियंका डॉक्टर के किरदार में नज़र आने वाली है। सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने के बाद प्रियंका को लगा था कि शायद उनके लिए जल्दी ठीक होना आसान नही होगा। लेकिन दर्शको की दुआओं से वो जल्द ही वो स्वस्थ हो गई है।

फ़िल्म के प्रमुख कलाकारों में अविनाश शाही , समीर खान , शिखा मिश्रा , गोपाल राय आदि हैं।