Monday, May 6, 2024
HomeGossip’सीमा सिंह’ ’नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित

’सीमा सिंह’ ’नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित

Seema Singh New Trophy Win

भोजपुरी फिल्मों में 500 से अधिक गानों में आइटम डांस का तड़का लगाने वाली हॉट एक्ट्रेस सीमा सिंह को मुंबई में ’नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सीमा सिंह को नारी शक्ति सम्मान की ट्राफी भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के हाथों पुरुस्कृत की गयी। इस सम्मान के लिए सीमा सिंह ने आशीष शेलार, अमरजीत मिश्रा, कुलदीप श्रीवास्तव आदि को तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

उत्तर भारतीय समाज और रीति-रिवाज से जुडा हुआ कजरी महोत्सव हर वर्ष मुंबई, महाराष्ट्र में समाजसेवी अमरजीत मिश्रा की संस्था ’अभियान सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था’ के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमे अपने अपने कार्य क्षेत्र में जिन्होने उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं, उन्हें इस विशाल मंच पर सम्मानित किया जाता है। सीमा सिंह को उसी विशाल मंच पर नारी शक्ति सम्मान की ट्राफी से सम्मानित किया गया।

सीमा सिंह हिन्दी एवं भोजपुरी सहित मराठी, बांग्ला, गुजराती, उड़िया, तमिल, तेलगु आदि क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों में अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले नृत्य व अदा का जलवा बिखेर चुकी है। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले के ग्रामीण अंचल की बाला सीमा सिंह ने जिस तरह से बिना किसी गॉड फादर के फिल्म जगत में अपना अलग मुकाम बनाया है, यह नारी समाज को बहुत बड़ी प्रेरणा देती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -