मुंडन के दौरान पवन को आयी पिता की याद

0
71
Pawan Singh Sad Moments

Pawan Singh Sad Moments

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े अभिनेता पवन सिंह हालही में मुंबई से जन्म भूमि आरा जोकहरी पहुचे। आप सभी जानते ही होंगे पवन सिंह के पिता का निधन बीते हफ्तों पहले हो चुका हैं। और फिल्म ‘सैया सुपरस्टार’ के सेट पर पवन के पिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। अब पवन अपने पिता जी के शोक श्राद्ध में शामिल हुए |

मुंडन के दौरान पवन जी अपने पिता जी को याद करके रो पड़े। साथ ही लोगो के बीच सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने ये संदेश भी दिया कि हमेशा माँ बाप की सेवा करिये । वही बिहार में भयंकर बाढ़ की प्रलय के बीच लोगों की जिंदगी नर्क बन गई है।

पवन सिंह ने मिडिया से बातचीत करते हुए बाढ़ पीड़ित लोगो के प्रति संवेदना जताई। और इंटरव्यू के चलते ही उनकी आँखों से आंसू झलक उठे। उन्होंने फिल्म सैया सुपरस्टार के सेट पर श्रद्धांजलि देने आये सभी लोगो से धन्यवाद कहा।

इस समय भोजपुरी फिल्मो के कई सितारें बाढ़ पीडितों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए आगे आयें हैं। इसी बीच पवन सिंह ने भी बाढ़ से पीड़ित लोगो की सहायता करने के लिए 11 लाख का अनुदान दिया हैं।