मनोज तिवारी पर किया गया हमला, जी हाँ दोस्तों, दिल्ली भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी पर अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। ये घटना हैं शनिवार रात बवाना में आयोजित जनसभा की | जनसभा में भीड़-भाड़ के बीच मंच के पीछे से उन पर लकड़ी का छोटा डंडा और कुछ पत्थर फेंके गए। इस हमले से मनोज तिवारी के हाथ पर मामूली चोट भी आयी |
इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने आसपास के इलाके में हमलावर की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। हमले के बाद भी मनोज तिवारी ने भाषण जारी रखते हुए कहा कि वह ऐसे हमले से घबराने वाले नहीं हैं। हमले के बाद भीड़ को शांत करने के लिए मनोज तिवारी ने लोगो से अनुरोध किया |
थोड़ी देर बाद भाजपा की स्थानीय कार्यकर्ता बबिता राठौर ने नरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई | और अगले दिन सुबह रविवार को पुलिस द्वारा घटना की FIR भी दर्ज कर ली गई | ऐसा अनुमान लगाया जा रहा हैं पुलिस इस बात का पता जल्द लगा लेगी की इस हमले के पीछे किसका हाथ हैं |