अभी कुछ दिनों पहले ही गायक, अभिनेता अरविन्द अकेला कल्लू का सुपरहिट एल्बम सांग ‘ए बंगलिया बेबी’ मार्किट में आया था। इतना ही नहीं गाने को संगीत प्रेमियों ने खासा पसंद किया था। आप सभी जानते ही हैं की कल्लू अक्सर स्टेज शो के दौरान अपने ही सुपरहिट गानों पर लाइव परफॉर्मेंस देते रहते हैं। दर्शको की डिमांड के चलते कल्लू उनकी फरमाईश पर जमकर ठुमके लगाते हैं।
इसे भी पढ़े: अब भोजपुरी में भी सलमान खान जैसा दबंग लुक और जबरदस्त एक्शन लेकर आ रहे हैं ‘पवन सिंह’
दरअसल, झारखण्ड प्रदेश के गढ़वा शहर में कल्लू ने स्टेज शो के दौरान लाइव परफॉर्मेंस देकर दर्शको का दिल जीत लिया। मगर यह परफॉर्मेंस ज्याद एंटेरटेनिंग तब हुआ जब अरविन्द अकेला कल्लू ने अपने सुपरहिट एल्बम सांग ‘ए बंगलिया बेबी’ पर धमाकेदार डांस किया।
इसे भी पढ़े: बोकारो में पवन सिंह का धमाकेदार स्टेज शो, पवन सिंह ने शेयर की फोटो
इसके लिए कल्लू ने अपने इंस्टा अकॉउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी फैंस तक पहुंचाई हैं। वीडियो देख फैंस कल्लू के इस डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कमेंट के माध्यम से उनके गाने व डांस की वाह वाहियां की जा रही हैं।
अरविंद अकेला कल्लू एक भोजपुरी फिल्म अभिनेता हैं। वह सबसे सफल भोजपुरी कलाकारों में से हैं। फिल्मो की बात करे तो अरविन्द अकेला कल्लू और ऋतु सिंह स्टारर ने फिल्म ‘रब्बा इश्क ना होवे’ 17 नवंबर 2017 को रिलीज हो चुकी है। दर्शकों ने इस फिल्म में कल्लू के अभिनय को बेहद पसंद किया हैं।