भोजपुरी फिल्म इंडस्टी में अभिनेत्री मोनालिसा की बात की जाए तो उनकी फैन फ्लोइंग बहुत ज्यादा हैं। और उनके कई फैंस उनकी क्यूटनेस के दीवाने हैं। मोना ने कई सुपरहिट फिल्मो में काम करके आज अपनी एक अलग पहचान बना ली हैं। कल भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा का जन्मदिन था। इस दिन उन्हें सोशल मिडिया से लेकर हर जगह से जन्मदिन की बधाइयाँ दी गई।
इसे भी पढ़े:मोनालिसा के घर पहुंचा कॉमिडियन भारती सिंह की शादी का कार्ड
मगर इस सब के अलावा उनके लिए सबसे स्पेशल रहा उनके पति का दिया गया एक नायाब तोहफा। जी हां, जन्मदिन के दिन मोनालिसा ने अपने पति के साथ बिताए पलों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमे एक तस्वीरें में विक्रांत मोनालिसा को बर्थडे गिफ्ट के तौर पर किस करते नज़र आये।
इसे भी पढ़े:अपने जन्मदिन को लेकर काफी उत्साहित हैं ‘मोनालिसा’
इसके अलावा उनके मित्र पवन सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया हैं। जिसमे मोनालिसा सफ़ेद रंग की पोशाक पहने हुए पवन सिंह के साथ खड़ी मुस्कुरा रही हैं। पवन सिंह ने शेयर किये वीडियो के कैप्शन बॉक्स में लिखा हैं “प्रिय मित्र को जन्मदिन की शुभकामना।”
पवन सिंह के साथ दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी सोशल अकाउंट्स के जरिये उनके जन्मदिन की बधाइयाँ दी। मोनालिसा ने अपने जन्मदिन की कुछ खास तस्वीरों से उन यादगारों पलों को फैंस के साथ शेयर किये हैं।